दिल्लीदिल्ली

AAP की योजना से 95% Bills हो जाएंगे जीरो, गलत बिल आ रहे हों तो फाड़कर फेंक दो: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के आम लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनी।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने बिजली बिल को लेकर लोगों से बड़ा बयान दिया और कहा कि अगर गलत बिल आ रहे हों, तो उसे फाड़कर फेंक दो।

उसके दिल्ली सरकार की योजना से ठीक कराया जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भी जमकर निशाना साधा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल में कई महीनों तक रीडिंग नहीं ली गई। ऑफिस में बैठकर फर्जी रीडिंग भर दी गई। इसकी वजह से गलत बिल आने लगे और जनता ने बिल नहीं चुकाए।

इस पर चार्ज लगाया गया और अब बिल लाखों में पहुंच गया है। दिल्ली भर में करीब 11 लाख परिवारों को गलत बिल आ रहे हैं। जिनके पुराने बिल गलत आ रहे हैं, उनके पुराने बिल सही करने के लिए हम एक योजना लेकर आए हैं।

हमारा अनुमान है कि इससे 95% बिल जीरो हो जाएंगे। जिनके बिल गलत आ रहे हैं, उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है, बस फाड़कर फेंक दो, मैं ठीक करवा दूंगा। LG बीजेपी के हैं। बीजेपी के लोगों ने LG से कहा कि योजना बंद करो ये गलत है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पानी बिल को लेकर भी दिल्ली के लोगों से मुलाकात की। केजरीवाल गोविंदपुरी में पानी बिल के मुद्दे पर निवासियों से मुलाकात की और बात की।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया और लोगों की राय को शेयर किया। पोस्ट में बताया कि लोगों ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि हमारी प्रॉब्लम आप ही सॉल्व कर सकते हो, हमें आप पर भरोसा है।

केजरीवाल ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि बीजेपी चाहे कितनी अड़चन डाले वो लड़कर सभी के बिल माफ करवायेंगे।

AAP ने ट्वीट किया और लिखा कि दिल्ली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के पानी के ज्यादा बिल आए हैं। ऐसे ही कुछ परिवारों से आज अरविंद केजरीवाल उनके घर मिलने पहुंचे।

आप ने आगे लिखा कि केजरीवाल सरकार की योजना से बिल ठीक हो सकते हैं, लेकिन कुछ लोग ये बिल ठीक होने नहीं दे रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button