दिल्ली

‘पहले के LG सिर्फ नए काम नहीं करने देते थे, इन्होंने सबकुछ रोक दिया’, विधानसभा में भड़के CM केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बाद एलजी सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र चर्चा शुरू हुई।

आप विधायक संजीव झा ने इस संबंध में निंदा प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया। वहीं, दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि जिन मार्शलों को बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था, वो आज भाजपा की गंदी राजनीति के चलते सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

उन्होंने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को आ रही दिक्कतों को लेकर विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि परिवहन आयुक्त हमेशा लिखते रहे कि बस मार्शल दें, मगर बाद में कहने लगे कि बस मार्शल की जरूरत नहीं है।

क्योंकि बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मैंने एलजी को फोन किया कि वे सिविल डिफेंस को न हटाएं। हमने कहा कि जब तक कोई समाधान न मिले इन्हें रहने दें।

यह भी कहा कि इन्हें ही होमगार्ड बना दीजिए, मगर नहीं माने। इसके बाद भाजपा वाले इनके धरने जा रहे हैं और मगरमच्छ के आसूं बहा रहे हैं। मैं कहता हूं कि भाजपा वाले चलें एलजी के पास मैं भी चलूंगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button