दिल्ली

दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में, AQI पहुंचा 400 के पार

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट तथा रात के वक्त हवा की गति मंद रहने से प्रदूषकों के एकत्रित होने के कारण शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता फिर से ‘‘गंभीर’ की श्रेणी में पहुंच गई।

रविवार को मामूली सुधार के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह 8 बजे एक्यूआई 401 दर्ज किया गया।

24 घंटे का औसत एक्यूआई प्रतिदिन शाम 4 बजे दर्ज किया जाता है, जो बृहस्पतिवार को 390, बुधवार को 394, मंगलवार को 365, सोमवार को 348 और रविवार को 301 रहा।

हवा की अनुकूल स्थिति के कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार के मद्देनजर केंद्र ने शनिवार को सार्वजनिक निर्माण से संबंधित कार्य पर तथा ट्रकों के प्रवेश पर रोक सहित कड़े प्रतिबंध हटा लिए थे, जिसके बाद से एक्यूआई के स्तर में वृद्धि हुई है।

इन शहरों की वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब

गाजियाबाद (386), गुरुग्राम (321), ग्रेटर नोएडा (345), नोएडा (344) और फरीदाबाद (410) में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान द्वारा विकसित वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों में प्रदूषण का स्तर “बहुत खराब” से “गंभीर” श्रेणियों में रहने का अनुमान है।

दिल्ली सरकार और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर की एक संयुक्त परियोजना के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजधानी के वायु प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन का लगभग 38 फीसदी योगदान था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button