दिल्ली

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, AQI अभी भी 290 के पार

दिल्ली में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है। इस दौरान वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसतन तापमान से एक डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 295 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button