देशबड़ी खबर

दिल्ली-एनसीआर में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, 72 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती, सहमे लोग

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शाम  4:16 मिनट पर अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पिछले तीन दिनों में भूकंप के दो बार लगे तेज झटकों से लोगों के बीच दहशत व्याप्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक महज 30 सेकेंड में दो बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की वजह से धरती हिली। यूपी के नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल का जुमला इलाका बताया जा रहा है और भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई गई है। भूकंप से प्रभावित देश: नेपाल, भारत और चीन बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल से 6 किलोमीटर दूर पेन्क में था।

पिछले 72 घंटों में दो बार हिली दिल्ली-एनसीआर की धरती

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार की शाम 4 बजकर 16 मिनट पर नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि इससे पहले तीन नवंबर, शुक्रवार की रात को दिल्ली-एनसीआर के साथ ही देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तीन नवंबर शुक्रवार की रात को भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल गए थे। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 बताई गई थी।

नेपाल में बार-बार आ रहे भूकंप ने बढ़ाई चिंता

नेपाल सहित भारत की राजधानी दिल्ली सहित कई प्रदेशों में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों ने तनाव पैदा कर दिया है। शुक्रवार की रात आए भूकंप से जान-माल की काफी क्षति हुई है। जानकारी के मुताबक भूकंप से नेपाल में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शुक्रवार के बाद नेपाल में शनिवार को भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button