आगराउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

दीपावली और भैया दूज पर 615 रोडवेज बसें चलेंगी, दिल्ली एनसीआर रूट पर 100 अतिरिक्त बसें

आगराः उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम ने दीपावली और भैया दूज को लेकर विशेष प्लानिंग की है जिससे त्योहार पर यात्री समय से अपने गन्तव्य तक पहुंचे. परिवहन निगम के आगरा रीजन में दीपोत्सव पर रोडवेज की 615 बसें सड़कों पर फर्राटा भरेंगी. जहां दिल्ली एनसीआर रूट पर 100 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी. जिससे यात्रियों को अपने घर और भैया दूज पर महिलाओं को अपने भाइयों के घर पहुंचने में परेशानी ना हो. इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने त्योहार पर चालक और परिचालकों समेत अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां भी आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया है.

यात्रियों को समय से मिलेंगी बसें

उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि, दीपावली और भैया दूज पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो. इसके लिए आगरा परिक्षेत्र में 615 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी. जिससे यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी. आम दिनों में दिल्ली और एनसीआर के लिए आगरा रीजन से 150 बसें चलाई जाती हैं. जिसमें 100 बसें नेशनल हाईवे-19 से होकर और 50 बसें यमुना एक्सप्रेस वे से होकर संचालित होती हैं. दीपावली और भैया दूज पर नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर 100 और रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी. इसके साथ ही सभी रूट पर बसों के चक्कर भी बढाए गए हैं. जिससे आगरा से अलग-अलग शहरों, कस्बों को जाने वाले मार्गों पर यात्रियों को समय से बसें मिल सकेंगी.

कर्मचारियों की छुटटी रद

उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि, 10 नवंबर से 20 नवंबर 2023 तक कर्मचारियों की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है. कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा. सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे. बस स्टेशन पर 24 घंटे यात्रियों की सुविधा को लेकर कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है. जिस बस स्टेशन मार्ग पर सवारियां अधिक हो जाएंगी. वहां से सवारियों की सुविधा को देखकर तत्काल अतिरिक्त बस की व्यवस्था की जाएगी. जिससे यात्री परेशान ना हों. वे समय से अपने गन्तव्य तक पहुंच जाएं.

कमाई में भी टाॅप थ्री रीजन में लाने की प्लानिंग

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि, दीपावली पर हर यात्री को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आगरा परिक्षेत्र में अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. वहीं, कमाई के मामले में भी उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम की आमदनी भी बढेगी. इस बार आगरा परिक्षेत्र को कमाई के मामले में भी उत्तर प्रदेश के टॉप 3 रीजन में लाने को लेकर प्लानिंग किया गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button