हरियाणा

हरियाणा में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

अंबाला, 11 नवंबर 2023:

हरियाणा में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से 5 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौत यमुनानगर जिले में हुई है, जबकि पड़ोसी अंबाला जिले में 2 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) ने मृतकों को लेकर मनोहर लाल खट्टर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार अतीत में ऐसी घटनाओं से सबक सीखने में विफल रही है।

अधिकारियों ने कहा कि यमुनानगर से शुक्रवार को 3 और लोगों के मरने की सूचना मिली है। पुलिस ने कहा कि अंबाला में जान गंवाने वाले दोनों लोग उत्तर प्रदेश से आए मजदूर थे और उन्होंने अंबाला जिले में अवैध रूप से बनाई गई संदिग्ध जहरीली शराब का सेवन किया था।

पुलिस ने बताया कि दोनों अंबाला के एक गांव में किराये के मकान में रह रहे थे और यहां एक कारखाने में काम करते थे। अंबाला जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उनकी हालत गंभीर हो गई, तो उन्हें मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button