देशबड़ी खबर

झारखंड दौरे पर पीएम मोदी ने रखी विकसित भारत की नींव! कहा- चार अमृत स्तंभ से बनेगी बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर

खूंटी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है. इसके लिए चार अमृत स्तंभ पर कार्य करने की जरूरत है. अगले 25 सालों तक इसी मंत्र पर कार्य करके हम देश के विकास की मजबूत और बुलंद इमारत खड़ी कर सकते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे देश में विकास को समझते हुए दो दशक पूरे हो गए हैं. आज मैं भगवान बिरसा मुंडा की इस धरती से विकास के लिए एक मंत्र आपके बीच रखना चाह रहा हूं. अगर भारत के भाग्य को बदलना है और विकास की दिव्य इमारत का निर्माण करना है तो उसके चार अमृत स्तंभों को और मजबूत करना होगा. हमारी सरकार ने जितना विकास 10 सालों में किया है, अब उससे ज्यादा ऊर्जा के साथ हमें इन चार अमृत स्तंभों पर अपनी पूरी ताकत लगानी होगी. विकसित भारत के चार अमृत स्तंभ से ही देश का विकास होगा. अगले 25 सालों के लिए देश के जिन चार अमृत चार स्तंभों को मजूबत करना है वे हैं.

      1. देश की नारी शक्ति और माता बहनों का विकास पहला अमृत स्तंभ है.
      2. 25 साल के लिए देश का दूसरा अमृत स्तंभ हमारे भारत के किसान हैं.
      3. हमारे देश के विकास के लिए 25 साल का तीसरा अमृत स्तंभ भारत के नौजवान देश की युवा शक्ति है.
      4. देश के लिए 25 सालों का नई ऊंचाई पर ले जाने का अमृत स्तंभ मध्यम वर्ग यानी मिडिल क्लास है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन चार स्तंभों का हम जितनी मजबूती से विकास करेंगे, विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही बुलंद होगी. पीएम ने कहा कि झारखंड लगातार विकास कर रहा है देश के कई राज्यों के साथ ही झारखंड ने भी कई ऐसे प्रयास किए हैं जो देश में अग्रणी हैं. झारखंड आज रेलवे के क्षेत्र में 100 फीसदी विद्युतीकरण करने वाला राज्य बन गया है.

पीएम ने कहा कि मुझे झारखंड आने पर गर्व महसूस होता है. क्योंकि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत झारखंड से हुई है, जो मुझे यहां आने के लिए प्रेरित करता है. झारखंड के पावन धरती से आज फिर 15 नवंबर को 2 ऐतिहासिक अभियानों की शुरुआत होने जा रही है. विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने का, सशक्त माध्यम बनेगा. पीएम आदिवासी न्याय महाअभियान विलुप्त होने के कगार पर खड़ी जनजातीय को आगे बढ़ाएगी. जिनको अब तक प्रिमिटिव टाइप के तौर पर जानते हैं उनको मजबूत किया जाएगा. यह दोनों अभियान भारत की विकास यात्रा को नई ऊर्जा देंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button