कारोबार

शेयर बाजार रेड जोन में हुआ बंद, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंकों से लुढ़का, निफ्टी 19,750 से नीचे

नई दिल्ली: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार रेड जोन में बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 233 अंकों के गिरावट के साथ 65,748.67 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.17 फीसदी के गिरावट के साथ 19,731.80 पर क्लोज हुआ. आज के बाजार में टॉप गेनर के लिस्ट में एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल, एल एंड टी शामिल रहे है. वहीं, एसबीआई, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, बीपीसीएल ने गिरकर कारोबार किया है. इसी के साथ कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय रेलवे से जुड़ें सभी शेयरों में उछाल देखने को मिला है.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के अनसिक्योर्ड लोन पोर्टफोलियो से संबंधित मानदंडों को कड़ा कर दिया हैं. इसके बाद एसबीआई कार्ड, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित शीर्ष बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के शेयरों में 17 नवंबर को 6 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है.

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार रेड जोन में खुला. बीएसई पर सेंसेक्स 146 अंकों के गिरावट के साथ 65,836 पर खुला. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.11 फीसदी के गिरावट के साथ 19,742 पर ओपन हुआ. शुक्रवार सुबह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. एशिया डॉव 0.18 फीसदी नीचे, जापान का निक्केई 225 0.01 फीसदी नीचे, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.36 फीसदी नीचे और बेंचमार्क चीनी इंडेक्स शंघाई कंपोजिट 0.71 फीसदी नीचे कारोबार किए है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button