उत्तर प्रदेशलखनऊ

नहाय खाय से शुरू हुआ छठ पूजा का महापर्व, पूजन के लिए घाटों पर पूरी हुईं तैयारियां

लखनऊ। छठ पूजा का महापर्व शुक्रवार यानी आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। छठ पूजा पर घर से लेकर घाट तक तैयारियां की जा रही है। एक ओर जहां लोग घरों में पूजा को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर घाटों पर भी तैयारियों अंतिम रूप में है। राजधानी लखनऊ में छठ महापर्व को लेकर लक्ष्मण मेला स्थल, झूलेलाल घाट, पंचवटी घाट, गऊघाट और कुड़ियाघाट पर तैयारियां की गई है।

लखनऊ नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर यातायात पुलिस की व्यवस्था, गोताखोर, नाव, प्रकाश की व्यवस्था अस्थाई शौचालय, चेजिंग रूम, हेल्थ ए०टी०एम०, मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था की गई है। साथ ही व्रती महिलाएं और उनके परिवारवाले घाट पर वेदी को बनाकर सुशोभित कर रहे हैं। वहीं छठी मईया के गीतों से घाट पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

बता दें कि अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से लक्ष्मण झूला मैदान स्थित छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि छठ घाट की साफ सफाई, गोमती नदी के पानी की सफाई, सुशोभिता की सफाई, पेन्टिंग और छठ घाट पर लगे टाइल्स की घिसाई समेत अन्य तैयारी अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कि ओर से छठ घाट की सफाई, शुसोभिता की पुताई, टेंट,लाईट, शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों के बैठने के लिए एलडीए की ओर से भव्य लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार व्रती महिलाओं के बैठने के लिए मैट बिछाई जाएंगी। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर तैयारियां हो गई है। इसके अलावा गोमती नदी के अंदर स्टीमर जल पुलिस की भी व्यवस्था की गई।

प्रभुनाथ राय ने बताया कि इस बार अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान में उपस्थित सभी व्रतियों को दूध  वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। वहीं इस बार 150 कलाकारों की मौजूदगी नृत्य और गीत की जुगलबंदी से 20 नवंबर की सुबह तक छठ घाट गुंजायमान रहेगा। वहीं लक्ष्मण मेला स्थल पर गेट के किनारों और खंभों को सुंदर कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। प्रभुनाथ राय ने आगे बताया कि 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button