उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिपाही के कमरे में बदहवास मिली घर से लापता कक्षा आठ की छात्रा

लखनऊ। घर से लापता कक्षा आठ की छात्रा तालकटोरा इलाके में किराये के मकान में रह रहे सिपाही के कमरे में बदहवास मिली। परिजन ने सिपाही को पकड़ने का प्रयास किया तो मारपीट कर भाग निकला। थाने में परिजन के हंगामा करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

तालकटोरा क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठवीं की छात्रा है। शुक्रवार रात खाना खाकर मां के साथ सोयी थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मां की नींद खुली तो बेटी बिस्तर से लापता थी। काफी देर तक जब वह नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू की। पिता का आरोप है कि सआदतगंज थाने में तैनात सिपाही नकुल पड़ोस के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। वह अक्सर बेटी से बातें करते दिखता था। बेटी के लापता होने पर उसी पर संदेह हुआ।

आरोप है कि नकुल के कमरे का दरवाजा खटखटाने पर उसके साथी हाकिम ने खोला ताे अंदर बदहवास हालत में बेटी बैठी दिखी। नकुल को पकड़ने की कोशिश की तो मारपीट कर धक्का देकर भाग निकला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। घटना से आक्रोशित मोहल्लावासी परिजनों के साथ तालकटोरा थाने पहुंचे।

आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की, काफी देर सुनवाई नहीं होने पर हंगामा करने लगे। तब जाकर आरोपी सिपाही के खिलाफ छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उच्चाधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेकर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button