देशबड़ी खबर

NIA ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला मामले में पंजाब, हरियाणा में 14 जगहों पर की रेड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों की जांच के सिलसिले में बुधवार को पंजाब और हरियाणा में 14 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि 19 मार्च और दो जुलाई को हुए हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए दोनों राज्यों में छापे मारे गए।

एजेंसी अवैध रूप से प्रवेश करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को चोट पहुंचाने और इमारत में आगजनी जैसे अपराधों के संबंध में जांच कर रही है। एनआईए ने पंजाब के मोगा, जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला जबकि हरियाणा के कुरूक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में छापेमारी की।

प्रवक्ता ने कहा कि कार्रवाई के दौरान आरोपी व्यक्तियों से संबंधित जानकारी वाले डिजिटल डेटा को जब्त कर लिया गया। साथ ही अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए। प्रवक्ता के मुताबिक, एनआईए वाणिज्य दूतावास पर हमला करने वालों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने तथा भारत विरोधी ऐसे तत्वों को कड़ा संदेश भेजने के उद्देश्य से मामले की जांच कर रही है। वाणिज्य दूतावास पर हमलों की घटनाओं की जांच के लिए एनआईए की एक टीम ने अगस्त 2023 में सैन फ्रांसिस्को का दौरा किया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button