उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमहराजगंज

इंडो-नेपाल बार्डर पर 49 करोड़ के चरस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाकर भारत में खपाने की थी योजना

महाराजगंज: भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जिले की पुलिस ने दो दिनों में दूसरी बार ड्रग्स के बरामदगी की है. नेपाल सीमा की सोनौली कोतवाली पुलिस ने छिपाकर लाई जा रही 85 किलोग्राम चरस बरामद की है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 49 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. इसी के साथ पुलिस ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ भारत में आने वाला है. सूचना के बाद पुलिस भगवानपुर रोड पर गाड़ियों की जांच में जुटी गई. तभी नेपाल की तरफ से एक भारतीय नंबर की कार आती दिखाई दी. जब उस गाड़ी को रोककर जांच पड़ताल की गई तो उसमें से 85 किलो चरस बरामद हुई. पुलिस ने मौके से कार में सवार चार तस्करों को भी हिरासत में ले लिया. जिनकी पहचान संतोष पासवान, संजय यादव, दीपक मिश्रा और रामऔतार यादव के तौर पर हुई. ये चारों सोनौली थाने महाराजगंज के रहने वाले हैं.

गौरतलब है कि कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते 22 नवंबर को दो लग्जरी गाड़ियों में छिपाकर लाई जा रही लगभग 88 किलो चरस बरामद की थी. इसी के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस तीनों तस्करों से लगातार पूछताछ में जुटी हुई थी. एसपी डॉक्टर कोस्तुभ ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय रैकेट है, इस पूरे रैकेट की गहनता से जांच के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है. जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button