उत्तर प्रदेशबहराइच

युवती से गैंगरेप करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

बहराइच: जनपद में 17 नवंबर को एक युवती के साथ हुई दरिंदगी के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे थे. इस घटना के बाद से पुलिस की छवि भी जिले में धूमिल हो रही थी. इस वारदात के दूसरे दिन ही डीआइजी अमरेंद्र सिंह ने अस्पताल जाकर युवती का हाल जाना था. साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए 6 टीमों को गठित करने की बात भी कही थी. पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के यहां रह रही 21 वर्षीय युवती अपने गांव ऑटो से जा रही थी. युवती को कैसरगंज क्षेत्र से झांसा देकर उसे शहर लाया गया था. रोडवेज बस अड्डे के निकट से युवती को ऑटो चालक अपने सहयोगी की मदद से सलारगंज मोहल्ले में ले गया. यहां पर एक धार्मिक स्थल के निकट साथी के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया था.

एसपी प्रशांत वर्मा ने शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवती को झांसे में रखकर उसे शहर लाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन ने चालक के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था. ऑटो चालक को पुलिस ने तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था. जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था. शुक्रवार सुबह उसे नेपाल सीमा से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया की देखरेख में एसओजी प्रभारी राज कुमार पांडेय और कोतवाली नगर की टीम ने गिरफ्तार किया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button