उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी रोडवेज की एसी बसों का किराया हुआ कम, स्पेशल विंटर डिस्काउंट के रूप में यात्रियों को मिलेगी छूट

लखनऊ: सर्दी के मौसम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम हो जाती है. इससे परिवहन निगम को काफी घाटा होता है. ऐसे में परिवहन निगम ने फैसला लिया है कि फरवरी तक परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों का किराया कम (UPSRTC reduced AC bus fares as Special Winter Discount) कर दिया जाए. 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक किराये में स्पेशल विन्टर डिकाउन्ट के रूप में छूट मिलेगी. यानी इस अवधि में यात्री रोडवेज की वातानुकूलित बसों में सफर करेंगे तो उन्हें कम किराया चुकाना होगा.

 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation) में ढाई माह के लिए सर्दी के मौसम में यात्रियों को एसी बसों में सफर करने पर किराए में बड़ी राहत दी है. इस अवधि के दौरान एसी बसों का किराया गर्मी की तुलना में कम कर दिया है. परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने किराया कम किए जाने संबंधी सर्कुलर प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेज दिया है. 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक किराए की ये दरें प्रभावी रहेंगी.

वातानुकूलित 3×2 जनरथ बसों का किराया अब एक रुपए 47 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लिया जाएगा. यानी अब यात्रियों को दिल्ली तक एसी बसें सफर करने में 735 खर्च करने पड़ेंगे. वातानुकूलित 2X2 जनरथ बसों का किराया 1.74 पैसे प्रति किलोमीटर चुकाना होगा. इसी तरह एसी स्लीपर में यात्रा करने पर 2.33 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराए का भुगतान करना होगा. वॉल्वो (हाई एण्ड) में सफर करने पर 2.58 पैसे प्रति किलोमीटर किराया परिवहन निगम ने तय किया है. यात्रियों को 28 फरवरी तक एसी बसों से सफर करने पर इसी दर से किराए का भुगतान करना होगा.

यूपीएसआरटीसी के प्रधान प्रबंधक (संचालन) मनोज कुमार ने बताया कि स्पेशल विंटर डिस्काउंट ढाई माह के लिए लागू किया जा रहा है. इसके बाद जो भी लोड फैक्टर आएगा उसके बाद फिर से किराया घटाने, बढ़ाने या फिर स्थिर रखने पर विचार किया जाएगा. फिलहाल, सर्दी भर यात्री सस्ती दर पर एसी बसों में सफर कर सकेंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button