उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में 28 नवंबर से शुरू होगी सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैपियनशिप, तैयारियां पूरीं

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 28 नवंबर से सैयद मोदी इंटरनेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत हो जाएगी। इसका आयोजन 3 दिसंबर तक चलेगा। गोमती नगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में होने वाली इस चैम्पियनशिप के मुकाबले खेले जायेंगे।

भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ ओर से आयोजित इस चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के मध्य कुल 2,10,000 अमेरिकी डालर (1,80,000 रुपए) की ईनामी राशि का वितरण होगा।

ये जानकारी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास और अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसका ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जा रहा है। चैंपियनशिप की खासियत यह होगी कि इसमें 18 देश के खिलाड़ी एक साथ शामिल हो रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button