देशबड़ी खबर

AAP के स्थापना दिवस पर बोले केजरीवाल, ‘पहली बार मनीष सिसोदिया नहीं हैं हमारे साथ’

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवाद को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का पहला ऐसा स्थापना दिवस है जब मनीष सिसोदिया, संजय सिंह मौजूद नहीं हैं, वे झूठे मामलों में जेल में बंद हैं, मुझे उनकी याद आती है।

पार्टी के इन नेताओं पर है गर्व

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी है। हमारी पार्टी को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। यह हमारा पहला स्थापना दिवस है, जब हमारे साथ मनीष सिसोदिया नहीं हैं। मुझे मेरे सभी नेताओं पर गर्व है, जो भारतीय जनता पार्टी से डरे नहीं।

AAP के स्थापना दिवस पर दिल्ली CM और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…पिछले 11 वर्षों में AAP को जितना AAP को निशाना बनाया गया है, भारत के इतिहास में किसी अन्य राजनीतिक पार्टी को इतना निशाना नहीं बनाया गया। इन्होंने 250 से फर्जी मामले हम पर किए हैं। देश की सभी एजेंसियों को AAP के पीछे लगा दिया।

लेकिन उन्हें आज तक एक भी सबूत नहीं मिला…यह पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर हमारे साथ नहीं हैं। उन्हें झूठे मामलों में जेल में डाल दिया। भाजपा को दूसरी पार्टियों के नेताओं पर झूठे मामले पर झुकाना आता है, लेकिन उन्हें AAP को झुकाना नहीं पता। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि आज तक हमारा एक भी विधायक न बिका, न ही टूटा…”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button