उत्तर प्रदेशपीलीभीत

सेना के जवान ने छात्रा के साथ किया लव-सेक्स और धोखा, पीलीभीत में FIR दर्ज

पीलीभीत: शाहजहांपुर के रहने वाले सेना के जवान ने पीलीभीत की रहने वाली एक छात्रा से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती (Army soldier did love sex and fraud with girl student in Pilibhit) कर ली. आरोपी फौजी ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाएं. मंसूबों में कामयाब होने के बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया. पीलीभीत में यौन शोषण के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है.

दियोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली छात्रा ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वह थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में कमरा लेकर BA की पढ़ाई कर रही है. छात्रा का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से शाहजहांपुर के रहने वाले फौजी अभिजीत सिंह के साथ उसकी दोस्ती वर्ष 2022 में हुई थी. आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया. 23 मार्च वर्ष 2023 को आरोपी छात्रा से मिलने के लिए उसके किराए के कमरे पर आया.

यहां फौजी ने पीलीभीत में छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया विरोध करने पर छात्र को शादी का झांसा देकर शांत कर दिया.आरोप है कि फौजी ने 7 जुलाई को दोबारा छात्र के कमरे पर जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए 3 सितंबर को आरोपी ड्यूटी पर चला गया और फोन पर शादी करने से मना कर दिया छात्रा की माने तो आरोपी ने 12 जुलाई और 2 सितंबर को भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी.

पीलीभीत में लव सेक्स और धोखा होने के बाद पीड़ित छात्रा ने परिवार के लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी और सुनगढ़ी पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद छात्रा शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के दरबार पहुंची. शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए. पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ धमकी देने पर दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button