उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

BJP ने सेट किया टारगेट, लोकसभा चुनाव में ‘अब की बार 400 के पार’

  • लखनऊ में बैठक कर बनाई रणनीति, सभी मोर्चे के पदाधिकारी हुए शामिल  

लखनऊ। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ‘अब की बार 400 के पार’ नारे के साथ आगामी 2024 की तैयारियों को लेकर बुधवार यानी आज लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर अहम बैठक हुई। यह बैठक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष समेत सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष भी शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीजेपी की बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय में बीजेपी ने आज दो चरणों में बैठक की। पहले चरण की बैठक में प्रदेश महामंत्रियों के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी है। वहीं दूसरे चरण में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई और जमीन स्तर से पार्टी को और मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि हाल ही में 22-23 दिसंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली में बैठक के निर्णय के अनुसार सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। 31 दिसंबर से पहले प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार संगठनात्मक तौर पर जमीनी स्तर से तैयारी करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षा जो कार्य हैं, उन कार्यों के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अपना पूरा रिपोर्ट कार्ड लेकर प्रदेश की जनता के सामने जायेंगे। भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि हमे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महान जनता का आशीर्वाद बीजेपी को मिलेगा।

बता दें कि मंगलवार को भी बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रकोष्ठा के प्रदेश एंव क्षेत्र के संयोजकों, सह–संयोजकों की संगठनात्मक बैठक ली । वहीं बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री सजय राय, सभी विभाग एंव प्रकोष्ठ के प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button