पंजाब

सीएम मान ने की 15 जनवरी को एक और म्यूटेशन कैंप आयोजित करने की घोषणा

6 जनवरी को राज्य भर में आयोजित विशेष म्यूटेशन शिविरों की सफलता से उत्साहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को 15 जनवरी को राज्य में इसी तरह के शिविर आयोजित करने की घोषणा की।

एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को आयोजित शिविरों को आम जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य भर की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों परिसरों में आयोजित इन शिविरों से लोगों को काफी लाभ हुआ।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन शिविरों ने म्यूटेशन के लंबित मामलों का समाधान सुनिश्चित करके लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन शिविरों में म्यूटेशन के 31,000 से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि इस तरह के शिविर लगाकर एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निपटारा किया गया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह ‘नए युग की शुरुआत’ है। क्योंकि लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं मिल रही हैं, वह भी बिना किसी असुविधा के।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए राज्य सरकार आने वाले समय में भी ऐसे जनहितैषी प्रयास जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को पूरे राज्य में इसी तरह का शिविर लगाया जायेगा, ताकि लंबित मामलों का भी निपटारा किया जा सके।

भगवंत सिंह मान ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी भलाई के लिए आयोजित किए जा रहे ऐसे शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को एक प्रभावी, उत्तरदायी और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button