देशबड़ी खबर

दिल्ली एनसीआर सहित पाकिस्तान अफगानिस्तान में महसूस किये गये भूकंप के झटके

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद गुरुवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए. भारतीय समयानुसार दोपहर 2.50 बजे आए भूकंप का केंद्र काबुल से 241 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में था. भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने फर्नीचर हिलने की सूचना दी. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसके साथ ही उत्तर भारत के इलाकों पंजाब, हरियाणा में झटके महसूस किए गए.

अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. इसके साथ ही उत्तर भारत में भी झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान के जीयो न्यूज के मुताबिक, लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा शहरों में भी झटके महसूस किए गए. अधिक विवरण की प्रतिक्षा है.

पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके : देश के मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. पाकिस्तान मौसम विभाग ने एक्स पर पोस्ट किया, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था. 6.0 तीव्रता का भूकंप दोपहर 2:20 बजे (स्थानीय समय) हिंदू कुश क्षेत्र में 213 किलोमीटर की गहराई पर आया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button