उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

‘सारे हिंदुओं का ठेका बीजेपी के पास नहीं…’, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सपा सांसद एसटी हसन का बयान

मुरादाबाद। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने राजनीति बताया है। डॉ. एसटी हसन ने कहा कि चारों शंकराचार्य ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया है। एसटी हसन ने कहा कि श्रीरामचंद्रजी का इतना बड़ा स्टेटस है। क्या हमें वोट के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना चाहिए? प्राण प्रतिष्ठा किस तरह से हो रही है। क्या सियासी लोग इस तरह के काम करेंगे? हिंदू भाई तय करें कि रामचंद्र जैसी शख्सियत का नाम इस्तेमाल करके उनको सियासत में लाकर क्या यह उनके डेकोरम के खिलाफ नहीं है? क्या रामचंद्र जी की यही टीचिंग थी की मस्जिदों को तोड़ दो, लोगों को मार दो, फसाद पैदा कर दो और उसके बाद वहां पर मंदिर बना दो।

सपा सांसद ने कहा है सारे हिंदुओं का ठेका बीजेपी के पास ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव भी श्रीरामचंद्रजी को मानने वाले हैं। अखिलेश यादव उनसे (बीजेपी के नेताओं से) बड़े हिंदू हैं लेकिन उसका राजनीतिकरण नहीं करते। उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से दूरी को लेकर कहा कि हम इसमें क्या कह सकते हैं। शंकराचार्य जो कह रहे हैं, वह तो सबको मालूम ही होगा। अखिलेश यादव 22 जनवरी के बाद परिवार के साथ दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

सपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी पंडित हैं। वह बाद में अयोध्या जा सकते हैं। सारे हिंदुओं का ठेका बीजेपी के पास ही नहीं है। हिंदू धर्म को मानने वाले विपक्ष में भी बहुत हैं। लेकिन, वह राजनीति में इसका सहारा नहीं ले रहे। बल्कि जो मुद्दे हैं उन्हें पर बात कर रहे हैं।

साथ ही सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने असम के सांसद बदरुद्दीन अजमल के उस बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 18 जनवरी से मुसलमान ट्रेनों में सफर ना करें, क्योंकि 22 जनवरी में होने जा रहे राम मंदिर से जुड़े लोग उनके साथ मारपीट कर सकते है। उन्होंने कहा हमारे पास उदाहरण है की दाढ़ी टोपी वाले मुसलमानो को ट्रेनों में टॉर्चर किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button