उत्तर प्रदेशलखनऊ

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर यूपी विधानभवन के सामने सुरक्षा बलों ने निकाली भव्य परेड, सेना की आकाश मिसाइल ने कराया सुरक्षा का एहसास

लखनऊ : आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन मार्ग पर भव्य परेड आयोजित हुई। इस परेड में भारतीय सेना के जवान, यूपी पुलिस के जवान, सशस्त्र सीमा बल ( एसएसबी) के जवान, आईटीबीपी के जवान, यूपी एटीएस सहित तमाम अलग अलग सुरक्षा बलों के जवान इसमें शामिल हुए हैं।

इसके अलावा राजभवन के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने भी परेड निकाली गई। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के बच्चे भी शामिल हुए। वहीं परेड में कई निजी स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए।  सेना के बैंड धुन पर पुलिस और सेना के जवान के अलावा बच्चे भी कदम ताल पर आगे बढ़ते नजर आए।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य परेड निकाली जाती है। परेड राजधानी के चारबाग स्थित रवींद्रालय से निकलकर, हुसैनगंज, बर्लिंगटन, सचिवालय, विधानसभा, हजरतगंज होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक पहुंची।

सेना के टैंक व आकाश मिसाइल ने कराया सुरक्षा का एहसास

परेड से पहले सेना के जवानों ने अलग अलग प्रकार के टैंक व आकाश मिसाइल का प्रदर्शन कर लखनऊ वालों को सुरक्षा का एहसास कराया है। इस मौके पर जिसमें भारतीय सेना, ब्लैक कमांडो, पैरा कमांडो, एटीएस कमांडो, अर्ध सैनिक बल, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी, यूपी पुलिस समेत कई राज्यों की पुलिस की बैंड बादकों की टोलियों ने एक साथ कदमताल करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button