उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधान परिचालक यांत्रिक-2022 की परीक्षा में सेंध लगाकर नक़ल, परीक्षा देने वाला गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने  अलीगढ़ में आयोजित कार्यशाला कर्मचारी, सहायक परिचालक, प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक यांत्रिक-2022 की परीक्षा में नक़ल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तकनीकी रूप से सेंध लगाकर अन्य स्थान से स्कीन शेयरिंग के माध्यम से नकल कर परीक्षा दे रहा था।

यूपी एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अरूण प्रताप सिंह उर्फ छोटू पुत्र  हरेन्द्रपाल सिंह है। जो की  ग्राम हयातपुर हिगोटिया मीर की नगरिया थाना लोधा जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी के पास 1 सीपीयू, 4  परीक्षा सम्बन्धी दस्तावेज छायाप्रति, आधारकार्ड और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ राकेश कुमार ने बताया फील्ड इकाई आगरा के पर्यवेक्षण में  उदय प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई आगरा के नेतृत्व में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान जानकारी मिली की पीएमसी ऑनलाइन एक्जाइमनेशन सेन्टर थाना लोधा जनपद अलीगढ़ में परीक्षार्थी की स्कीन शेयरिंग के माध्यम से 29 जनवरी को आयोजित कार्यशाला कर्मचारी, सहायक परिचालक, प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक यांत्रिक-2022 की परीक्षा में एक अभ्यर्थी द्वारा स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से परीक्षा दिया जा रहा है। इस सूचना को विकसित करते हुए निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा, उप निरिक्षक धूम सिंह शाहिद पूरी टीम सक्रिय हुई तब आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button