उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी विधानमंडल बजट सत्र से पहले व‍िधान भवन के सामने सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया है। सपा विधायकों ने सरकार विरोधी तख्तियों को लेकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार के खि‍लाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि यह वर्ष 2024 का प्रथम और 18वीं विधानसभा का सातवां सत्र होगा। वर्ष का प्रथम सत्र होने के नाते इसकी शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण में राज्यपाल योगी सरकार के कामकाज का ब्यौरा देंगी। वहीं विपक्ष कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों व निराश्रित पशुओं की समस्याओं को लेकर सदन में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button