खेल-खिलाड़ी

ICC U19 World Cup 2024 : राज लिम्बानी की शानदार गेंदबाजी, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 254 रनों का टारगेट

बेनोनी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के फानइल मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट मिला है। ऑस्ट्रेलिया के हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। जबकि कप्तान ह्यूज वीबजेन 48 और हैरी डिक्सन 42 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर राज लिम्बानी को तीन विकेट मिले। जबकि नमन तिवारी को दो सफलताएं मिलीं।

चार्ली एंडरसन 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राज लिम्बानी ने LBW किया। यह राज का तीसरा विकेट है।ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सैम कोन्सटास का विकेट सस्ते में गंवा दिया।कोन्सटास बिना खाते खोले राज लिम्बानी का शिकार बने। इसके बाद कप्तान ह्यू वेगबेन और हैरी डिक्सन ने 78 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। नमन तिवारी ने इन दोनों खिलाड़ियों को आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेइबगेन ने टॉस जीतकर कहा कि वह स्कोरबोर्ड पर रन बनाकर भारत पर दबाव डालना चाहते हैं इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव किया गया है। टॉम कैंपबेल के स्थान पर चार्ली एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। भारतीय कप्तान उदय सहरान ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह विश्वकप उनके और उनके साथियों के लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों देशों की टीम इस प्रकार:-
भारत अंडर-19 टीम: आदर्श सिंह, अर्शीन कुलकर्णी , मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन ढास, अरावेल्ली अवनीश (विकेटकीपर) मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिंबानी और सौमी पांडे।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, रयान हिक्स (विकेटकीपर), चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन और कैलम विडलर।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button