देशबड़ी खबर

नीतीश कुमार का आरोप, बिहार में अपने शासनकाल के दौरान राजद भ्रष्ट आचरण में लिप्त रहा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और राजग के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी।

कुमार ने राज्य विधानसभा में अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी दावा किया कि राजद के कार्यकाल के दौरान बिहार में कई सांप्रदायिक दंगे हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘(राजद शासनकाल में) कोई कानून-व्यवस्था नहीं थी। (2005 से पहले) राजद अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण में लिप्त था…मैं इसकी जांच कराऊंगा।’’ कुमार ने हाल में ‘महागठबंधन’ को छोड़ दिया था और भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के लिए राजग में लौट आए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button