उत्तर प्रदेशलखनऊ

रेप और गर्भपात कराने के आरोपी ASP राहुल श्रीवास्तव सस्पेंड, जांच के आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के मीडिया प्रभारी और एटीएस में तैनात एएसपी राहुल श्रीवास्तव को पूर्व डीजीपी विजय कुमार की संस्तुति पर शासन की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई एएसपी पर रेप और अबॉर्शन का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व डीजीपी विजय कुमार की सिफारिश पर शासन ने की हैं।

बता दें कि राहुल श्रीवास्तव पर एक युवती ने रेप व अबॉर्शन कराने का लगाया था आरोप, युवती ने सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी से की थी शिकायत, जिसके बाद गोमती नगर विस्तार थाने में राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकी थी।

युवती ने आरोप लगाया था कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करवाने के नाम पर राहुल ने उसको होटल में बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो क्लिक किए। जिसके जरिये ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।

अप्रैल 2023 में जब वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवा दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद निलंबन की कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सवाल उठाए थे। अंदेशा जताया था कि राहुल केस की विवेचना प्रभावित कर सकते हैं। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए अब राहुल को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। उन पर और शिकंजा कसना तय है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button