उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर की सड़कों के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सड़कों का मुद्दा उठाया

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। साथ ही खुले नालों को भी बंद कराया जाए। इन समस्याओं पर प्रभावी कार्यवाही करने का आदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रमुख सचिव नगर विकास को दिया है। राज्यपाल ने यह कदम सेंट्रल बार एसोसिएशन कानपुर के महामंत्री प्रवीण फाइटर की शिकायत पर उठाया है।

Kanpur Road

लाल इमली से मर्चेंट चैंबर चौराहा, स्टॉक एक्सचेंज चौराहा से केस्को मुख्यालय मार्ग, जीटी रोड, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से बड़ा चौराहा आने वाले मार्ग के साथ ही ग्वालटोली मार्ग समेत शहर की तमाम सड़कें ऐसी हैं जिन पर गड्ढे हैं। आए दिन हादसों में मौतें भी होती हैं। इसी तरह खुले नाले में आए दिन लोग गिरते हैं।

Kanpur Road 1

इन हादसों को रोकने के लिए आए दिन मांग होती है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रवीण फाइटर ने राज्यपाल को पत्र लिखा था। राज्यपाल के विशेष सचिव बद्रीनाथ सिंह ने इसी पत्र का संज्ञान लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखा है और उचित कार्यवाही करने के लिए कहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button