देशबड़ी खबर

बंगाल: Fact-Finding टीम को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोका, हंगामे के बाद सभी सदस्यों को किया गिरफ्तार

कोलकत्ता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग समिति के सदस्यों को दक्षिण 24 परगना के भोजेरहाट में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, संदेशखाली में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए जा रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 70 किलोमीटर पहले ही रोक लिया।

इसके बाद फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने टीम के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संदेशखाली की सच्चाई छिपाना चाहती है, इसलिए उसके इशारे पर पुलिस उन्हें वहां जाने से रोक रही है। संदेशखालि में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्थानीय तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

टीम की सदस्य चारू वली खन्ना ने पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने पर बताया कि हम संदेशखाली जा रहे थे, लेकिन हमें रोक दिया गया। पुलिस ने जानबूझकर हमें रोका और परेशानी खड़ी कर रहे हैं। पुलिस हमें पीड़ितों से मिलने नहीं जाने दे रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button