उत्तर प्रदेशलखनऊ

Isro Gaganyaan Mission: गगनयान मिशन में यूपी से दो अंतरिक्ष यात्री शामिल

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जिन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की उनमें दो यात्री अंगद प्रताप और शुभांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश से हैं। ये चारों अंतरिक्ष यात्री देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के दौरे में मोदी ने बताया कि प्रशांत बालाकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री हैं। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी समीर गंगाखेडकर ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 17 जुलाई 1982 को प्रयागराज में जन्मे ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप ‘एनडीए’ के छात्र रह चुके हैं और उन्होंने 18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायु सेना की ‘फाइटर स्ट्रीम’ में कमीशन प्राप्त किया था।

गाखेडकर के मुताबिक, अंगद प्रताप एक फ्लाइंग प्रशिक्षक और एक टेस्ट पायलट हैं जिनको लगभग 2000 घंटे के उड़ान का अनुभव है। उन्होंने कई प्रकार सुखोई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर, एएन-32 जैसे विमान उड़ाए हैं।

वहीं, 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ में जन्मे विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला भी एनडीए के छात्र रहे हैं और उन्होंने 17 जून 2006 को भारतीय वायु सेना की ‘फाइटर स्ट्रीम’ में कमीशन प्राप्त किया था। शुक्ला एक ‘फाइटर कोम्बेट लीडर’ और एक टेस्ट पायलट हैं जिनको लगभग 2000 घंटे का विमान उड़ाने का अनुभव है। उन्होंने कई प्रकार सुखोई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर, एएन-32 जैसे विमान उड़ाए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button