अन्यउत्तर प्रदेशकन्नौजराज्य

दर्द से परेशान…एक से दूसरे स्थान तक जाने में लेनी पड़ती सहायता, मन में निराशा, भगवान बनकर साबित हुए डॉक्टर, जानें- मामला

कन्नौज। कूल्हे में गलन लगने के कारण युवती को चलने फिरने मे हो रही परेशानी हो रही थी। दर्द से पीड़ित मरीज का प्राचार्य ने कूल्हे का प्रत्यारोपण कर दिया।

छिबरामंऊ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रमेशचंद्र की 20 साल की पुत्री मनीषा गठिया रोग से पीड़ित थी। उसके गठिया रोग के कारण दोनों कूल्हे गलने लगे थे। वह अपने आप चल नहीं सकती थी। उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए सहारे की जरूरत पडती थी। दर्द से परेशान होकर वह निराश रहने लगी थी।

काफी इलाज के बाद भी उसे जब राहत नही मिली तो पांच दिन पहले वह मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाक्टर सीपी पाल ने मरीज की परेशानियों को देखकर उसे भर्ती कर उसकी सभी जांचो के साथ सिटी स्कैन, एमआईआर जांच कराकर उसे भर्ती करके करीब ढाई घंटे आपरेशन कर उसका पूर्ण रूप से कल्हे का प्रत्यारोपण कर दिया।

प्राचार्य ने बताया कि गठिया रोग कारण युवती के दोनों कूल्हे मे गलन हो रही थी। जिस कारण वह अपने आप चल नही सकती थी। काफी गरीब परिवार था, वह निजी अस्पताल मे नही जा सकता था। उसकी स्थित देख एक कूल्हा का पूर्ण प्रत्यारोपण किया गया।दूसरे कूल्हे का प्रत्यारोपण तीन माह बाद किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button