उत्तर प्रदेशलखनऊ

होली पर लखनऊ से 13 शहरों के बीच चलेंगी नॉन स्टॉप बसें, एक अप्रैल तक निर्बाध संचालन जारी

लखनऊ, अमृत विचार। होली पर्व के लिए रोडवेज प्रशासन ने बस संचालन का खाका खींच लिया है। इसके लिए 967 बसों में 305 बसों को चिह्नित किया गया है। होली स्पेशल के रूप में यह बसें 13 शहरों के बीच नॉन स्टॉप सेवाओं के रूप में चलेंगी। 22 मार्च से इनका संचालन शुरू हो जाएगा। एक अप्रैल तक निर्बाध संचालन जारी रहेगा।

यात्रियों को बसों की सुविधा आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध स्टेशन से मिलेगी। एकमुश्त सवारी होने पर बसों को सीधा रवाना किया जाएगा। इनके यात्रियों को बीच रास्ते सवारी उतारने और चढ़ाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। उन्हें फिजूल का समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने से लेकर खान-पान की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने दी।

सात डिपो की बसें 11 दिनों तक राह करेंगी आसान
होली के दौरान लखनऊ से 13 शहरों के बीच सबसे ज्यादा सवारियों के आवागमन की संभावना है। इसे देखते हुए होली स्पेशल बसों का आवंटन हर रूट के लिए किया गया है। इस संबंध में लखनऊ परिक्षेत्र के सभी सातों डिपो को आरएम की ओर से दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं। 11 दिनों तक संचालित होने की होली स्पेशल बसें चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, अवध, रायबरेली बाराबंकी, हैदरगढ़, उपनगरीय डिपो शामिल हैं।

लखनऊ से इन शहरों के बीच चलेंगी होली स्पेशल
कानपुर मार्ग पर 17, गोरखपुर मार्ग पर 46 दिल्ली मार्ग पर 43 बहराइच मार्ग पर 26, गोंडा- बलरामपुर 24, आजमगढ़ मार्ग पर 37, देहरादून मार्ग पर 09 हरिद्वार 10 बनारस 10 प्रयागराज 33. आगरा-मथुरा 20, रायबरेली बसें संचालित की जाएगी। एसी बसें भी संचालित की जाएंगी। यात्रियों के लिए एसी बसों में तत्काल या एडवांस बुकिंग खोल दी गई है।

दिल्ली से सवारी लाने को लखनऊ से भेजी जाएंगी 50 रोडवेज बस 
दिल्ली के कौशांबी, आनन्द विहार, सरायं काले खां और कश्मीरी गेट बस यात्रियों की देखते हुए लखनऊ से बसें रवाना की जाएंगी। इसके लिए लखनऊ से कर्मियों की ड्यूटी दिल्ली के चार बस अड्डों पर लगाई गई है। जहां दिल्ली से पूर्वांचल के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखते हुए दिल्ली से सवारी लाने के लिए लखनऊ से 50 साधारण बसें भेजी जाएंगी।

यात्रियों की भीड़ की संभावना देखते हुए 13 शहरों के बीच 305 अतिरिक्त बसें सीधी बस सेवा के रूप में संचालित किया जाएगा। इसके लिए ड्राइवर-कंडक्टर और कर्मियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। -आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button