अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर: लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित

अंबेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पोस्ट बैलेट, ईटीपीबीएस के संपूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें समस्त उप जिलाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक नोडल प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद द्विवेदी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को विस्तार पूर्वक पूरी प्रक्रिया समझाई गई और प्रेक्टिकल करके दिखाया भी गया।

उन्होंने समस्त प्रोफार्मा 13ए, 13बी, 13सी, 13डी, लिफाफा और मतदान प्रक्रिया को विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान एफएसटी और वीएसटी टीम भी उपस्थित रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों को विस्तार पूर्वक बताया और उसका पालन करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

प्रशिक्षण में यह भी रहे उपस्थित

प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर, जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button