देशबड़ी खबर

सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS इंडिया प्रमुख समेत दो लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी। ‘आईएसआईएस इंडिया’ के प्रमुख हैरिस फारूकी और उसके एक सहायक को बांग्लादेश से सीमा पार कर असम के धुबरी में पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक बयान में असम पुलिस के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी प्रणवज्योति गोस्वामी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने दोनों को धर्मशाला क्षेत्र से पकड़ा है और बाद में उन्हें गुवाहाटी में एसटीएफ कार्यालय लाया। उन्होंने कहा, ‘‘ उन दोनों की पहचान पक्की है और यह पाया गया है कि आरोपी हैरिस फारूकी उर्फ हैरिस अजमल फारूकी (देहरादून के चकराता का निवासी) भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है।’’

उन्होंने कहा कि उसका साथी और पानीपत निवावी अनुराग सिंह उर्फ रेहान इस्लाम अपना चुका है और उसकी पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है। बयान में कहा गया है, ‘‘ दोनों के मन में कट्टरपंथ भरा पड़ा है और वे भारत में आईएसआईएस के उत्साही नेता/सदस्य हैं। उन्होंने भर्ती, आतंक के वित्त पोषण तथा भारत में विभिन्न स्थानों पर आईईडी के मार्फत आतंकी हरकतों को अंजाम देने की साजिश के जरिए भारत में आईएसआईएस के मकसद को आगे बढ़ाया है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनआईए, दिल्ली, एटीएस और लखनऊ एवं अन्य स्थानों पर कई मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ असम का एसटीएफ इन आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के वास्ते उन्हें एनआईए को सौंप देगा।’’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button