उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर पूर्व उप मुख्यमंत्री पर डाला रंग, देखें तस्वीरें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। चारों तरफ राजनीति पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन होली के दिन हर कोई होली के रंग में रंगना चाहता है,खुशियां मनाना और झूमना चाहता है। फिर चाहे वह आम आदमी हो या फिर राजनेता।

IMG-20240325-WA0008

राजधानी में सोमवार को होली के दिन सुबह से ही चारों तरफ हर्षो उल्लास का माहौल था। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ था, कहीं नाच गाना तो कहीं थिरकना जारी रहा।

इस दौरान राजधानी के चौक इलाके में बीजेपी के दो बड़े नेता एक दूसरे पर पिचकारी से रंग डालते नजर आए। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार थे और पिचकारी से दिनेश शर्मा पर रंग डाल रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर पिचकारी से रंग डालने में पीछे नहीं रहे।

खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं ने खेली होली

IMG-20240325-WA0010

होली पर्व पर राजधानी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर सोमवार के दिन भारी तादाद में भक्त इकट्ठा हुए और जमकर होली खेली, एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले भक्तों ने भगवान खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा।

IMG-20240325-WA0012

होली के पर्व पर राजा बाजार में एक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर रंग और गुलाल भी उड़ाए। यह शोभा यात्रा लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय होलीकोत्सव समिति की तरफ से निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान गणेश, मां दुर्गा, भगवान शंकर, मां पार्वती के स्वरूप का भक्तों ने दर्शन किया।

IMG-20240325-WA0014

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button