उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबाँदा

Mukhtar Ansari की मौत के मामले में जिला कारागार पहुंचे अधिकारी…न्यायिक जांच के लिए गरिमा सिंह की गई नामित

बांदा। मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के लिए जांच अधिकारी अपर मुख्य अधिकारी गरिमा सिंह नामित की गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी अंकुर अग्रवाल मंडल कारागार पहुंचे। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा भी मौजूद।

सीजेएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए। जांच के लिए जज नियुक्त किया। बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी।

IMG_20240330_123859

मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में न्यायिक जांच के लिए गठित टीम शनिवार सुबह बांदा जेल पहुंची। टीम में बांदा के जिला जज, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल और एडीजे शामिल हैं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह को मामले में जांच अधिकारी नामित किया गया है। उनकी ही निगरानी में जांच शुरू की गई है।

बता दे कि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  बांदा भगवान दास गुप्ता की तरफ आदेश दिए गए हैं कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एक महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करें।
 
टीम ने सबसे पहले बैरक नंबर-16 की गहनता से छानबीन की। इसी बैरक में मुख्तार को बंद किया गया था। बैरक में रखी एक-एक चीज को देखा। जिन बर्तनों में मुख्तार को खाना परोसा जा रहा था, उन बर्तनों की भी जांच की।

ये था मामला

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा की उनके पिता की मौत कैसे हुई ये साफ है। वो इंसाफ के लिए कोर्ट जाएंगे। उमर ने बताया जब मुख्तार से फोन पर बात हुई तभी उनकी हालत बेहद खराब थी। परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव नही मिलेगा। प्रशासन बांदा से लेकर जायेगा शव। पुलिस अभिरक्षा में होगा सुपुर्दे खाक।

भाई अफजाल की तबियत बिगड़ी। सुबह उमर अंसारी और मुख्तार का वकील मेडिकल कॉलेज के पीएम हाउस पहुंचे। उनके सामने पंचनामा की कार्यवाही की गई। इसके बाद पांच डॉक्टरों की टीम परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर रही। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है और मुख्तार अंसारी का विसरा सुरक्षित रखा जाएगा। पोस्टमार्टम मे उमर अंसारी मौजूद। भारी संख्या मे केंद्रीय पुलिस और मंडल के पुलिस अधिकारी मौजूद। पोस्टमार्टम हाउस से 200 मीटर दूर रखा गया है मीडिया को।एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज पहुंच चुकी है।

पोस्टमार्टम होने के बाद मुख्तार अंसारी के शव को इसी एंबुलेंस से गाजीपुर लेकर जाया जायेगा। मुख्तार अंसारी के पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक होगा। करीब 4:45 मिनट में मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा से गाजीपुर के लिए रवाना हो गया। देर रात उनका शव गाजीपुर स्थित उनके आवास पहुँचा। शनिवार सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button