उत्तर प्रदेशगाजीपुरराज्यलखनऊ

मुख्तार अंसारी के जनाजे में पहुंचा ओसामा, उमड़ा जनसैलाब

गाजीपुर/लखनऊ। पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार शनिवार को गाजीपुर जिले में यूसूफपुर मोहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक कब्रिस्तान कालीबाग में किया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में उसके समर्थक मौजूद रहे। इन सबके बीच एक शख्स की मौजूदगी ने सबको चौंका दिया। मुख्तार के जनाजे में बिहार के चर्चित दिवंगत माफिया शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा भी शामिल हुआ। पुलिस-प्रशासन और हजारों की भीड़ के बीच उसे देखकर लोग चौंके बिना नहीं रह सके।

16 - 2024-03-30T123437.243

बता दें कि बीते गुरुवार को बांदा जेल में हृदयघात के बाद मुख्तार को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। शुक्रवार देर रात उसका शव गाजीपुर स्थित उसके पैतृक निवास पर लाया गया, जहां आज 10:30 बजे उसेके पैतृक कब्रिस्तान पर उसे सुपुर्दे खाक किया गया। एहतिहात के तौर पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये थ। मुख्तार के जनाजे की नमाज में हजारों लोग शामिल रहे। सपा बसपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता, जन सामान्य से लेकर गणमान्य तक अंतिम विदाई के लिए उपस्थित हुए। वहीं मुख्तार के अंतिम विदाई में उनके बड़े पुत्र अब्बास अंसारी व मुख्तार की पत्नी अफसा बेगम उपस्थित नहीं हो पाई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button