उत्तर प्रदेशगाजीपुरबड़ी खबरराज्य

गठबंधन के बाद मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी, बेटे उमर से अकेले में किया मशविरा; चलते-चलते कह दी ये बात

गाजीपुरः अपना दल के से एआईएमआईएम के गठबंधन के ऐलान के बाद रविवार देर रात एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) लखनऊ से गाजीपुर का करीब 340 किमी. का सफर तय कर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के घर पहुंचे. उन्होंने मुख्तार अंसारी के बेटे को गले लगाया और सांत्वना दी. इसके बाद वह उमर के साथ अकेले में गुफ्तगू करते रहे. इस दौरान उन्होंने उमर से करीब 40 मिनट तक चर्चा की. इसके बाद वह रवाना हो गए.

बता दें कि 29 मार्च को मुख्तार अंसारी की बांदा जेल मे हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इसके बाद एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया था. इसमें उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की थी. उन्होंने सवाल उठाया था कि आखिर मुख्तार की जेल में मौत क्यों हुई, इसका पता लगाया जाना चाहिए. इस बयान के बाद रविवार को वह लखनऊ पहुंचे और अपना दल के की पल्लवी पटेल के साथ एआईएमआईएम के गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया. उन्होंने इस गठबंधन का नाम पीडीएम यानी पिछड़ा, दलित और मुसलमान नाम दिया. इसके बाद वह गाजीपुर के लिए रवाना हो गए.

करीब 340 किमी. का सफर तय कर वह मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित आवास में रविवार देर रात पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने उमर अंसारी से अकेले में काफी देर तक गुफ्तगू की. इसके बाद वह परिवार को सांत्वना देकर रवाना हो गए. उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button