इटावाउत्तर प्रदेशराज्य

इटावा में दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, एसएसपी ने बताई वजह

इटावा जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाने में तैनात एक पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) ने कथित तौर पर रविवार देर शाम अपने सहकर्मी की रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नगर के सिविल लाइन थाने में तैनात उप निरीक्षक सत्येन्द्र वर्मा (32) ने रविवार देर शाम अपने निजी आवास में सहकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से उस समय अपने आपको गोली मार ली जब उसका सहकर्मी रिवाल्वर कमरे में छोडकर शौचालय गया था।

उन्होंने बताया कि सत्येंद्र मूलरूप से हरदोई जिले का निवासी था और अपने पिता के निधन के बाद उसे नौकरी मिली थी। एसएसपी ने बताया कि दरोगा कुछ समय से अवसाद में था। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button