उत्तर प्रदेशलखनऊ

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला

लखनऊ। पारा थाना अंतर्गत हंसखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों रचना (32) की मौत हो गई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पारा थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

सरोजनीनगर के लोनहा पिपरसंड निवासी आकाश कुमार के मुताबिक, वर्ष 2023 में बहन रचना ने उन्नाव जनपद के बांगरमऊ निवासी देवेश कटियार से प्रेम-विवाह किया था। बताया कि बहन रचना सेल टैक्स विभाग में बतौर स्टेनो के पद पर कार्यरत थी। वह पति देवेश के साथ पारा के हंसखेडा कॉलोनी में रहती थी। लिखित शिकायत में आकाश ने बताया कि शादी के बाद से बहन को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

आरोप है कि देवेश अपने परिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर दस लाख रुपये और कार की मांग करता था। बताया कि बहन दो माह की गर्भवती थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे देवेश ने उन्होंने फोन कर सूचना दी कि बहन ने फंदा लगा लिया। आनन-फानन उसे कृष्णानगर के लोकबंधु अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई आकाश का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर देवेश ने रचना की गला दबाकर हत्या कर दी।

नौकरी लेने की देता था धमकी

मृतका के मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद से देवेश रचना को परेशान करने लगा। वह मायके से रुपये मांगकर लाने दबाव बनाता। विरोध करने पर उसकी हत्याकर नौकरी लेने की धमकी भी देता था। उन्होंने बताया कि पूर्व में रचना ने मायके वालों को यह बात बताई थी। जिस पर परिजनों ने देवेश को समझाकर मामला रफादफा करने का प्रयास किया था। वहीं, सुसराल पक्ष वालों का कहना है कि रचना ने फंदाकर खुदकुशी की है। आखिर, रचना ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। यह जानकारी किसी को भी नहीं है।

अस्पताल में शव छोड़कर भागा पति

भाई आकाश ने बताया कि बहन की मौत के बाद देवेश रचना का शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। इसके बाद अस्पताल में मौजूद परिजनों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि मृतक मायके वाले ससुराल पक्ष वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button