देशबड़ी खबर

1100 KM दूर से PM मोदी ने देखा रामलला का सूर्य तिलक, बोले- हर किसी के लिए परमानंद का पल है…

नलबाड़ी। रामनवमी के अवसर पर बुधवार को अयोध्या में रामलला का ‘सूर्य तिलक’ दर्पण और लेंस से युक्त एक विस्तृत तंत्र के माध्यम से किया गया। इस तंत्र के जरिए सूर्य की किरणें राम की मूर्ति के माथे पर पहुंचीं।

इसी दौरान पीएम मोदी ने असम के नलबाड़ी से रामलला के सूर्य तिलक को देखा और कहा कि यह हर किसी के लिए परमानंद का पल है।

बता दें, पीएम मोदी असम के नलबाड़ी में एक रैली को संबोधित करने गए थे, इसी दौरान उन्होंने समय निकालकर हेलीकॉप्टर में बैठकर लाइव अद्भुत नजारा देखा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button