उत्तर प्रदेशबड़ी खबरसहारनपुर

पहले चरण का प्रचार थमने से चंद घंटे पहले यूपी में प्रियंका गांधी का पहला रोड शो, सहारनपुर में मांगे वोट

सहारनपुर: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का प्रचार थमने के चंद घंटे पहले यूपी में कांग्रेस का पहला रोड शो हुआ. यूपी के सहारनपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया और अपने प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए जन समर्थन मांगा. प्रियंका गांधी के रोड शो में अपार जनसमूह उमड़ा. इससे पहले सहारनपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया.

इमरान मसूद के लिए मांगा जनसमर्थन: यूपी की नम्बर एक लोकसभा सीट सहारनपुर की बात करें तो प्रचार के आखरी दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने पहुंचीं. गठबंधन कार्यकर्ताओं में रोड शो को लेकर खासा उत्साह रहा.

दो किमी लंबा रहा प्रियंका गांधी का रोड शो: रोड शो जैन बाग गोल कोठी से लेकर रायवाला बाजार से होते हुए मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जाएगा. करीब दो किमी लंबे रोड शो में प्रियंका गांधी ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश की.

सहारनपुर सीट पर नहीं आया कोई भी स्टार प्रचारक: बता दें कि सहारनपुर में पार्टी के स्टार प्रचारक की कोई चुनावी सभा नहीं हुई है और कुछ ही देर में प्रचार खत्म होने वाला है. प्रियंका गांधी इस बार के चुनाव में पहली बार पश्चमी यूपी के सहारनपुर में रोड शो करने पहुंची हैं.

कहां-कहां से गुजरा प्रियंका गांधी का रोड शो: प्रियंका गांधी का रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह का पुल, रांघडो का पुल और कुतबशेर होते हुए गरुद्वारा रोड पर खत्म हुआ. रोड शो अधिकतर मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र से गुजरा. जो आगे बढ़कर लकड़ी बाजार, कम्बौह का पुल, रांघड़ो का पुल, कुतुबशेर होते हुए गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ.

बता दें कि पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इन सीटों में सहारपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं. वोटिंग के नतीजे 4 जून(Saharanpur Lok Sabha Seat Result date) को घोषित किए जाएंगे. वेस्ट यूपी की ये सीटें भाजपा के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही हैं. 2019 में पार्टी इनमें से सिर्फ तीन सीट पीलीभीत, मुज़फ्फरनगर और कैराना ही जीत पाई थी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button