उत्तर प्रदेशबरेली

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के द्वारा मासिक बैठककर किया गया संगठन का विस्तार

ख्वाजा एक्सप्रेस


आंवला। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के निर्देशन पर प्रदेश महासचिव अवधेश यादव व मंडल प्रभारी निवास यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक बरेली की तहसील आंवला के ग्राम मनोना के पंचायत सचिवालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश महासचिव अवधेश यादव ने पत्रकारो को एकजुट रहने व पत्रकार हितो को लेकर अहम मुद्दों पर बात की और उन्होंने लोकसभा चुनाव को कवरेज करने के बारे में भी बताया।

मंडल प्रभारी निवास यादव के द्वारा पत्रकारो को हमेशा एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहने को कहा गया।साथ ही उन्होंने अपने बरेली मंडल व जिला कार्यकारिणी व तहसील कार्यकारिणी को बिना एक दूसरे के भेदभाव के साथ रहने की बात कही। तहसील अध्यक्ष और तहसील संरक्षक के द्वारा विचार व्यक्त किये गये।

तहसील आंवला के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि आए दिन पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर पत्रकार के खिलाफ कोई भी प्रार्थना पत्र आता है तो वह उच्च अधिकारियों से जांच करा कर आगे की कार्रवाई करें।

इस दौरान प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, मंडल प्रभारी निवास यादव, मंडल प्रचार मंत्री अशोक आर्य , नंदकिशोर मौर्य, मंडल मंत्री गोविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष , सचिन शर्मा, जिला महासचिव, आलोक शर्मा जिला सचिव, धर्मेंद्र कुमार जिला संगठन मंत्री, आंवला तहसील संरक्षक संत प्रसाद शर्मा, आंवला तहसील अध्यक्ष सुधीर शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष अर्जुन दिवाकर, विष्णु दत्त मिश्रा तहसील सचिव , अनिकेत तहसील सचिव, अनुपम शंखधर तहसील प्रचार मंत्री, मंडल प्रभारी ने सचिन सक्सेना को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया आदि लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button