उत्तर प्रदेशलखनऊ

शर्मनाक : पति बना रहा वाइफ स्वैपिंग का दबाव, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को किया शेयर

लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति पर दोस्तों के साथ वाइफ स्वैपिंग का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि पति ने सोते वक्त उसके कई अश्लील वीडियो बनाए थे जो उसने अपने दोस्तों को शेयर किए हैं. अब वह लगातार वाइफ स्वैपिंग का दवाब बना रहा है. ऐतराज करने पर उसके साथ कई बार जानवरों की तरह मारपीट की गई. आशियाना पुलिस केस दर्ज जांच की बात कह रही है.

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि वाराणसी की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसकी 2008 में शादी हुई थी. एक वर्ष तक तो सब ठीक था, लेकिन शादी के एक साल बाद उसका पति अजीबोगरीब हरकतें करने लगा. पहले उसे लगता कि उसका पति मजाक कर रहा है, लेकिन जब वह वाइफ स्वैपिंग की बात पर उसकी पिटाई करने लगा तो वह असहज हो गई. आरोपी पति ने रात को सोने के बाद उसके कई अश्लील वीडियो बना लिए थे और अपने दोस्तों को दिखाए हैं. पीड़िता को शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जांच की जा रही है. जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.

वाइफ स्वैपिंग में सजा का प्रावधान : वाइफ स्वैपिंग का मतलब होता है कि पतियों द्वारा स्वेच्छा से दोस्तों के साथ सेक्स के लिए पत्नियों की अदला-बदली करना, सेक्शुअल रिलेशनशिप बनाने के लिए बीवियों को टेम्परेरी यानी 1 रात या फिर कुछ रातों के लिए अदला-बदली किया जाता है. सभ्य समाज में इस तरह का कृत्य अत्यंत घिनौना और निंदनीय है. इस कृत्य के संबंध में कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है. नए कानून में वेश्यावृत्ति के अलावा पत्नियों की अदला-बदली करने वालों के खिलाफ भी 10 से 15 साल तक जेल का प्रावधान किया गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button