उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सपा और कांग्रेस के लोगों में घुस गई है औरंगजेब की आत्मा, बलरामपुर में बोले सीएम योगी

बलरामपुर। सत्ता से बेदखल हुई समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। सरकार बनने पर इंडी गठबंधन के लोग वरासत टैक्स के रूप में औरंगजेब का जजिया कर लोगों से वसूलेगें। वरासत टैक्स लेकर यह लोग पाकिस्तान और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांट देंगे। आपको सावधान रहना होगा देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाकर विरोधियों को जवाब भी देना होगा।

यह बाते मंगलवार को गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुर विश्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने भाई की हत्या कर दी थी और बाप को जेल में डाल दिया था। औरंगजेब ने ही अयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ मंदिर तथा मथुरा में कृष्ण मंदिर तोड़ने का काम किया था।

देश में भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में हाईवे, एक्सप्रेसवे एवं सड़कों और पुलों का जाल बिछाया है। हर घरों में नल से शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। 12 करोड़ घरों में इज्जत घर बनवाया गया। 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस दी गई। 80 करोड लोगों को राशन दिया जा रहा है। चार करोड़ गरीबों को का मकान दिया गया।

भाजपा सम्मान, सुरक्षा, विकास व गरीब कल्याण के साथ-साथ थारू जनजाति लोगों के उत्थान में भी लगी है ।जिले की थारू संस्कृति को बचाने के लिए म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। पहले गोरखपुर से देवीपाटन तुलसीपुर आने में 6 घंटे और गोंडा से आने में 4 घंटे लगते थे। अच्छी सड़के बनने से अब मात्र ढाई घंटे में गोरखपुर से और 45 मिनट में गोंडा से देवीपाटन मंदिर लोग पहुंच रहे हैं।

बलरामपुर जैसे पिछड़े जिले में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय व रिंगरोड का निर्माण कराया जा रहा है। धीरे-धीरे बलरामपुर भी देश के अग्रणी जनपदों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता भाजपा के 400 पार की बात करती है तो इंडी गठबंधन के लोगों को चक्कर आने लगता है।

आज पूरे देश की जनता कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। राम विरोधी सपा और कांग्रेस पार्टी अब देश व गरीबों का विरोध कर रही है ।दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद की घटनाओं पर लगाम लगी है ।हमने एक ऐसे भारत का निर्माण किया है जो किसी को छेड़ता नहीं यदि कोई उसे छेड़ता है तो उसको छोड़ता भी नहीं।

उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा तथा गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव  लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के लिए लोगों से समर्थन की अपील की ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ,राकेश सिंह, जगदंबा सिंह, मनोज कुमार तिवारी, देवीपाटन महंत योगी मिथलेश नाथ,प्रिंस वर्मा,मंगल प्रसाद थारु व रवि वर्मा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button