उत्तर प्रदेशझाँसीबड़ी खबरराज्य

पड़ोसी ने चढ़ा दी कार, बार-बार कुचला, घसीटा; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

झांसी : गैस एजेंसी संचालक को कार से बार-बार कुचलने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. पड़ोसी ने जैसे ही कार बैक की, पीछे खड़े एजेंसी संचालक उसके नीचे आ गए. इसके बाद भी कार सवार नहीं रुका. घसीटते हुए पीछे गया और फिर से कार उन पर चढ़ा दी. खून से लथपथ घायल की चीख सुनकर घरवाले दौड़ पड़े. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घरवालों का आरोप है कि ऐसा जानबूझकर किया गया और यह हत्या का प्रयास है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की है. सीपरी बाजार के न्यू रायगंज जैन डेयरी के पास रहने वाले गैस एजेंसी संचालक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता प्रतिदिन की तरह 17 मई की शाम घर से इवनिंग वॉक के लिए निकले थे. जैसे ही वह घर से कुछ कदम आगे पहुंचे, पड़ोस के एक कार सवार युवक ने बैक करते हुए गाड़ी उन पर चढ़ा दी. वीडियो में दिखता है कि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के कार के नीचे आने के बाद भी कार सवार नहीं रुका. कार के नीचे फंसे राजेंद्र को घसीटते हुए पीछे गया. इसके बाद फिर से कार आगे बढ़ा दी.

राजेंद्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और घरवाले दौड़े. बुरी तरह घायल राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया. राजेंद्र के रिश्तेदार ने बताया कि अभी हालत चिंता से बाहर है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखकर लगता है घटना को जानबूझ कर अंजाम दिया गया है. वहीं सीपरी थानाप्रभारी ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही. हालांकि बाद में मामला दर्ज कर लिया गया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button