देशबड़ी खबर

राजकोट के TRP गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 27 लोग जिंदा जले, शवों को पहचानना हुआ मुश्किल

राजकोटः गुजरात के राजकोट के कालावाड रोड पर टीआरपी गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 27 लोग जिंदा जलकर मर गए। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अब तक कुल 20 शव बरामद किए गए हैं। आग में झुलसे शवों को पहचानना मुश्किल हो गया है। आग में मरने वालों की संख्या का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम्स अब भी सर्च कर रही हैं। मृतकों में ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कई किमी दूर तक देखी गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर हैं।

बचाव कार्य अभी भी जारी

राजकोट के पुलिस कमिश्वर राजू भार्गव ने बताया कि दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है। आग नियंत्रण में है। हम यथासंभव अधिक से अधिक शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक लगभग 20 शव बरामद किए गए हैं। गेमिंग जोन का मालिक युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति के पास है।

हर के सभी गेमिंग जोन को बंद करने का आदेश 

फिलहाल शहर के सभी गेम जोन को बंद करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने राजकोट के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर जानकारी ली है। जांच के लिए विशेष समिति गठित की गई है। गेम जोन मैनेजर हादसे के बाद से फरार हो गए हैं। गेम जोन मालिक युवराज जड़ेजा को राजकोट पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही

जांच में पता चला है की इस गेम ज़ोन के एक भाग में रिनोवेशन का काम चल रहा था जिस दौरान दो दिन पहले यहां शार्ट सर्किट होने से गेम जोन को बंद किया गया था और एक दिन के बाद आज फिर अचानक शुरू कर दिया गया था।

आग बुझाने में आ रही परेशानी

इससे पहले मुख्य अग्निशमन अधिकारी आई.वी. खेर ने बताया कि हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। संरचना के ढहने और हवा ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

सीएम भूपेन्द्र पटेल ने राहत-बचाव कार्य का आदेश दिया

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर बताया कि राजकोट में गेमिंग जोन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया है।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा कि गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार शाम एक गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई और लोगों के हताहत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button