उत्तर प्रदेशबरेलीराज्य

आरोपियों की पक्षधर बनी पुलिस, पीड़ित ने शिकायत कर न्याय की लड़ाई गुहार

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


आंवला। थाना क्षेत्र अलीगंज के ग्राम मण्डोरा थाना अलीगंज, जिला बरेली निवासी श्रीपाल पुत्र स्व० नारायन ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री आयु करीब 15 वर्ष अनुसूचित जनजाति को दिनांक 24-05 2024 को मेरे गांव का मोनिश पुत्र अहमद रजा एवं दो अज्ञात व्यक्तियों की मदद से वहला फुसलाकर भगा ले गया जिसकी तहरीर दिनांक 24-05-2024 को थाने अलीगंज में दी गयी जिस पर थाना अलीगंज के द्वारा लीपापोती करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। ग्राम प्रधान व आरोपी लगातार मुझ पर समझौता का दवाब बना रहे है।

उपरोक्त आरोपियों द्वारा समझौता नहीं करने पर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गयी। थाना पुलिस भी उपरोक्त आरोपियों की पक्षधर वनी हुई है और थाना पुलिस भी लगातार पीड़ित पर दवाव‌ वना रही है। अत: पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर मुकदमे मे सबंधित धाराओ को बडाते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button