उत्तर प्रदेशलखनऊ

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, प्रेमी पर मामला दर्ज

लखनऊ। काकोरी इलाके में एक निजी अस्पताल में नर्स से युवक की फेसबुक पर दोस्ती हुई। युवक ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती गर्भवती हो गई और शादी के लिए कहा तो गर्भपात करा दिया। वहीं, आरोपी नर्स पर दबाव बनाने के लिए आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता शुक्रवार शाम को पारा थाने पहुंची। जहां प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

सीतापुर निवासी युवती आलमबाग स्थित एक अस्पताल में नर्स है। करीब एक साल पूर्व फेसबुक पर पारा गायत्री निवासी धर्मेंद्र से दोस्ती हुई। जो एयरपोर्ट मेंटेनेंस विभाग में कार्यरत होने का दावा करता है। पीड़िता के मुताबिक सितंबर में धर्मेंद्र ने फोन कर नर्स को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। जहां आरोपी ने दुराचार किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने धोखे से युवती की कुछ वीडियो और फोटो रिकार्ड कर ली। जिन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए यौन शोषण करने लगा।

पीड़िता के मुताबिक गर्भवती होने की बात पता चलने पर धर्मेंद्र दबाव बनाने लगा। धोखे से दवा खिला कर गर्भपात करा दिया। इस बीच युवती ने धर्मेंद्र के घर पहुंच कर उसकी मां से बात की। लेकिन वह बेटे की गलती मानने के बजाए नर्स से ही मारपीट करने लगी। इंस्पेक्टर पारा बृजेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर धर्मेंद्र को हिरासत में लिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button